अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

By अनिल शर्मा | Published: January 20, 2022 06:35 PM2022-01-20T18:35:36+5:302022-01-20T18:47:23+5:30

नौपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपिता के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र अव्हाड की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में रायपुर से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया गया।

now thane police arrested Kalicharan Maharaj made derogatory remarks on mahatma gandhi | अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

Highlightsनौपाड़ा पुलिस को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड की अनुमति मिलीशुक्रवार को अदालत में पेश होंगे कालीचरण

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी को लेकर यहां दर्ज एक मामले में हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, पिछले साल 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था। वहीं, 12 जनवरी को महाराष्ट्र के वर्धा की पुलिस ने उन्हें इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

नौपाड़ा पुलिस को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड की अनुमति मिली

नौपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपिता के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र अव्हाड की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में रायपुर से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौपाड़ा थाने की आठ-सदस्यीय टीम ने रायपुर जाकर कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि वह वहां एक जेल में बंद हैं, नौपाड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर की द्वारका अदालत में पेश किया गया। वहां की अदालत ने आरोपी को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दी।’’

शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे कालीचरण

अधिकारी ने कहा, ‘‘नौपाड़ा पुलिस की टीम आज शाम उन्हें लेकर ठाणे शहर पहुंचेगी और शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। अगर यहां की अदालत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजती है तो पुलिस टीम उन्हें फिर से रायपुर ले जाएगी।’’ कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने राष्ट्रपिता के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया था। इससे पहले, पुणे पुलिस ने भी 19 दिसंबर 2021 को वहां आयोजित ‘शिव प्रताप दिन’ कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण के मामले में कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: now thane police arrested Kalicharan Maharaj made derogatory remarks on mahatma gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे