लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउनः लो जी डाकिया लेटर ही नहीं आम और लीची भी घर लेकर आएंगे, ऑनलाइन करें ऑर्डर, घरों तक डिलीवरी

By भाषा | Updated: May 28, 2020 15:09 IST

लॉकडाउन के दौरान बिहार में डाक विभाग और बागवानी विभाग के बीच हुए एक समझौते के तहत अब राज्य के लोग घर बैठे मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर का जर्दालू आम ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार ने बताया कि लोग शाही लीची और जर्दालू आमों का ऑनलाइन ऑर्डर बिहार बागवानी विभाग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।लीची की न्यूनतम 2 किलोग्राम और आमों की न्यूनतम 5 किलोग्राम की बुर्किंग की जा सकती है। 

पटना: बिहार में डाक विभाग और बागवानी विभाग के बीच हुए एक समझौते के तहत अब राज्य के लोग घर बैठे मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर का जर्दालू आम ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं। अब डाकिये आपके घरों तक आम और लीची पहुंचाएंगे। बिहार पूर्वी प्रक्षेत्र डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मुज़फ्फ़रपुर की “शाही लीची” और भागलपुर के “जर्दालू आमों ” की घर-घर डिलीवरी के लिए बिहार डाक विभाग एवं बागवानी विभाग के बीच सोमवार को एक समझौता हुआ। 

उन्होंने बताया कि आरम्भ में यह सुविधा शाही लीची के लिए पटना एवं मुज़फ्फ़रपुर और जर्दालू आमों के लिए पटना एवं भागलपुर के लिए उपलब्ध रहेगी और इन जिलों में ऑनलाइन बुकिंग और घरों पर आपूर्ति से प्राप्त होने वाले अनुभव के आधार पर आगे इसका विस्तार प्रदेश के अन्य जिलों में किया जाएगा। कुमार ने बताया कि लोग शाही लीची और जर्दालू आमों का ऑनलाइन ऑर्डर बिहार बागवानी विभाग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। लीची की न्यूनतम 2 किलोग्राम और आमों की न्यूनतम 5 किलोग्राम की बुर्किंग की जा सकती है। 

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से अब तक 4,400 किलोग्राम लीची का आर्डर प्राप्त हो चुका है तथा बुधवार से इसे भेजा जाना शुरू कर दिया गया है। आगे इस माध्यम से लगभग 1,000 क्विंटल तक व्यापार किये जाने की संभावना है। कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग और घर पर डिलीवरी सुविधा द्वारा किसानों को एक नया बाज़ार उपलब्ध होगा, साथ ही किसानों को अच्छी आमदनी भी होगी तथा ग्राहकों को प्रसिद्ध ब्रांड के फल कम कीमत पर अपने दरवाजे पर उपलब्ध होंगे। 

मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर के जर्दालू आम अपनी अनोखी सुगंध एवं स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं और इनकी देश और विदेश में काफी मांग है। कुमार ने कहा कि देशभर में लॉकडाउन के कारण लीची एवं आम के किसानों को अपना माल बाज़ार में पहुंचाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए बिहार के बागवानी विभाग और डाक विभाग किसानों को फलों (शाही लीची और जर्दालू आमों) को बेचने के लिए बिना किसी बिचौलिये के सीधे बाज़ार में आपूर्ति करने के लिए आगे आये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबिहारपोस्ट ऑफिस स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया