लाइव न्यूज़ :

आरिफ मसूद की याचिका पर मप्र सरकार एवं शिकायर्ता को नोटिस जारी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:50 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), एक दिसंबर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भोपाल में प्रदर्शन करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने वाली कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की याचिका पर मंगलवार को प्रदेश सरकार एवं शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक मसूद ने याचिका दायर कर अदालत से आग्रह किया था कि भोपाल में 29 अक्टूबर को प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में भादंवि की धारा 153-ए के तहत भोपाल शहर के तलैया थाने में दर्ज किए गए मामले को निरस्त किया जाए।

मसूद के वकील अजय गुप्ता ने बताया कि उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव और न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल की खंडपीठ ने मसूद की याचिका पर सुनवाई करते हुए मसूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले डॉ दीपक रघुवंशी के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

गौरतलब है कि फ्रांस में जारी कार्टून विवाद के आलोक में भोपाल के इक़बाल मैदान में 29 अक्टूबर को मसूद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

धर्म संस्कृति समिति भोपाल से जुड़े रघुवंशी की शिकायत पर विधायक और छह अन्य लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 153 ए के तहत भोपाल शहर के तलैया थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन्हें उच्च न्यायालय से शुक्रवार को अग्रिम जमानत मिल गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस