लाइव न्यूज़ :

कोविड पीड़ित पिता का आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख पाई 17 साल की बेटी, बयां किया अपना दर्ज

By भाषा | Updated: April 30, 2020 19:35 IST

पीड़ित मरीज के मुंह से 17 अप्रैल को दिन में 11 से 12 बजे नमूने लिए गए थे, इसके 12 घंटों में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल ने 19 अप्रैल को परिवार को बताया कि वह कोविड-19 पीड़ित थे।अस्पताल ने कहा अंतिम संस्कार उसकी तरफ से किया जाएगा।

नई दिल्ली। रीता (17) को उम्मीद थी कि उच्च शर्करा स्तर और बुखार की वजह से 16 अप्रैल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए गए उसके पिता जल्द ही वापसलौट आएंगे लेकिन अगले ही दिन उनकी मौत हो गई और बाद में यह पाया गया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। रीता (बदला हुआ नाम), उसकी मां और दो अन्य रिश्तेदारों की भी कोरोना वायरस संक्रमण के लिये जांच की गई और जांच के नतीजों का अभी इंतजार है। अस्पताल ने 19 अप्रैल को परिवार को बताया कि वह कोविड-19 पीड़ित थे और उनका अंतिम संस्कार उसकी तरफ से किया जाएगा क्योंकि ऐहतियात न बरता जाए तो संक्रमण और फैल सकता है।

भाई-बहनों में सबसे बड़ी रीता ने कहा, “हम में से कोई भी आखिरी बार उनका चेहरा तक नहीं देख पाया।” पीड़ित मरीज के मुंह से 17 अप्रैल को दिन में 11 से 12 बजे के बीच नमूने लिये गए थे। परिवार के सदस्यों ने कहा कि करीब 12 घंटों में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पीड़ित के एक रिश्तेदार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के अगले ही दिन उनकी स्थिति बिगड़ गई थी। उनका शव 19 अप्रैल तक अस्पताल में ही रखा गया जब उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट आई। उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

उन्होंने कहा, “अस्पताल ने हमें बताया कि अंतिम संस्कार का काम वो करेंगे और हमें शव के पास जाने की इजाजत नहीं होगी। उनके शव को प्लास्टिक से लपेटा गया था (संक्रमण का प्रसार रोकने के लिये अपनाया जाने वाला तरीका)।”

उन्होंने कहा कि पीड़ित की पत्नी दो दिनों तक अस्पताल में उनके साथ थी। जब 19 अप्रैल को पीड़ित की रिपोर्ट आई तो उसके बाद मरीज के घरवालों और रिश्तेदारों की भी कोरोना वायरस जांच की गई। जांच में उनमें संक्रमण नहीं मिला। शव को निगमबोध घाट ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। घाट पर विद्युत शवदाहगृह है और कोविड-19 मरीजों का अंतिम संस्कार वहीं किया जा रहा है।

पीड़ित के रिश्तेदार ने कहा, “सिर्फ मेरे एक रिश्तेदार को अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत दी गई और वह भी दूर से क्योंकि संक्रमण के फैलने का डर था।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3,439 मामले सामने आ चुके हैं और 56 लोगों की इससे जान जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में 1,029 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत