लाइव न्यूज़ :

नोएडा: दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 19, 2021 14:43 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 19 जनवरी जनपद गौतम बुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-49 के थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के पास सोमवार रात मोटरसाइकिल सवार सुभाष (25) को एक अन्य मोटरसाइकिल चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दूसरे मोटरसाइकिल चालक की तलाश कर रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के भट्टा गोल चक्कर के पास सोमवार रात ही एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए विकास उर्फ बबलू को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब