लाइव न्यूज़ :

नोएडा: आवासीय सोसायटी के निवासी पर हमले के आरोप में सुरक्षा एजेंसी का पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश

By भाषा | Updated: September 11, 2021 00:27 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 10 सितंबर नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) से उस निजी सुरक्षा एजेंसी का पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश की है जिसके एक कर्मी ने यहां दो दिन पहले एक आवासीय सोसायटी के निवासियों पर हमला किया था।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में बुधवार को दर्ज प्राथमिकी के बाद अब तक एजेंसी के आठ गार्ड और एक सुरक्षा प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में सीआईएसएस सुरक्षा एजेंसी के कर्मी तैनात थे और सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सोसायटी में उक्त घटना बुधवार सुबह हुई।

पुलिस ने एक बयान में कहा, '' हिंसक घटना के संबंध में प्रथमदृष्टया पाया गया है कि सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएस ने अपने कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण नहीं दिया और इसके पंजीकरण को लेकर भी कुछ अनियमितता सामने आई है।''

बयान के मुताबिक, निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों की कार्यशैली को लेकर निवासियों ने भी अंसतोष जाहिर किया है, जिसके बाद एडीजी (कानून-व्यवस्था) को रिपोर्ट भेजकर इस निजी सुरक्षा एजेंसी का पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब