लाइव न्यूज़ :

नोएडा: हजारों करोड़ रुपए की ठगी की आरोपी बाइक बोट कंपनी का निदेशक राजेश भारद्वाज गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 11, 2019 05:01 IST

पॉंजी स्कीम के तहत हजारों करोड़ रुपए की ठगी करने की आरोपी बाइक बोट कंपनी के 10वीं फेल निदेशक राजेश भारद्वाज को नोएडा पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाइक बोट कंपनी के 10वीं फेल निदेशक राजेश भारद्वाज को नोएडा पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजेश भारद्वाज बाइक बोट कंपनी में 2017 से निदेशक था।

नोएडा, 10 जुलाई: पॉंजी स्कीम के तहत हजारों करोड़ रुपए की ठगी करने की आरोपी बाइक बोट कंपनी के 10वीं फेल निदेशक राजेश भारद्वाज को नोएडा पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2017 से गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमेटेड कंपनी में निदेशक था। राजेश के खिलाफ दादरी थाने में मुकदमा दर्ज था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।

नोएडा आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा के प्रभारी शीलेश यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश भारद्वाज बाइक बोट कंपनी में 2017 से निदेशक था। मूल रूप से खुर्जा, बुलंदशहर निवासी राजेश फेज थ्री स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में रह रहा था। उसने वर्ष 2001 में दिल्ली के जनकपुरी में सिक्योर लाइफ कम्पनी शुरू की थी। इसमें राजेश मार्केटिंग का काम करता था। यहां से निर्मित धूपबत्ती व अगरबत्ती को बेचने खुर्जा जाता था।

यादव ने बताया कि इसी दौरान इसकी मुलाकात बाइक बोट कंपनी के मालिक संजय भाटी से हुई थी। उस वक्त संजय भाटी ने राजेश को बताया था कि गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड उसकी कंपनी है और ओला उबर की तरह बाइक टैक्सी चलाने की योजना है। इसके बाद राजेश भारद्वाज गर्वित प्रमोटर्स में 2017 में शामिल हो गया। इसके बाद से वह निदेशक के पद पर काम कर रहा था।

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम