नोएडा : निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर व्यक्ति की मौत

By भाषा | Published: November 27, 2021 03:14 PM2021-11-27T15:14:13+5:302021-11-27T15:14:13+5:30

Noida: Man dies after falling into a pit dug for a house under construction | नोएडा : निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर व्यक्ति की मौत

नोएडा : निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर व्यक्ति की मौत

नोएडा, 27 नवंबर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के विसाढा गांव के पास एक निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना जारचा के प्रभारी पाल सिंह ने बताया कि बिसरख क्षेत्र के विसाढा गांव के पास एक होटल है और वहीं पर ड्राइवर संजू सिंह (48) कुछ दिनों से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात संजू सिंह होटल के पास ही एक निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए, जिसमें पानी भरा था। संजू सिंह बुलंदशहर के निवासी थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पानी में डूबने से संजू सिंह की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Man dies after falling into a pit dug for a house under construction

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे