लाइव न्यूज़ :

नोएडा : महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 15, 2021 10:55 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 15 दिसंबर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में एक महिला की मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में उसके पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव की ऋतु शर्मा (25) का पांच साल पहले मोहित शर्मा से विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ऋतु शर्मा तथा उसकी ननद चंचल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को अत्यंत गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऋतु की उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि चंचल की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि ऋतु के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसके पति मोहित शर्मा, ससुर राकेश शर्मा, ननंद चंचल तथा सास संतोष ने जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रवक्ता ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब