लाइव न्यूज़ :

नोएडा की IAS अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार के बाद दी राहत, ये है पूरा मामला

By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 11, 2022 14:39 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को अंतरिम राहत दे दी. इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से जारी गैर जमानती वारंट पर राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रितु माहेश्वरी को प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की बेंच ने कड़ी फटकार लगाई थी.

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा सीईओ रितु माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहतप्रधान न्यायाधीश की बेंच ने लगाई थी कड़ी फटकारनोएडा की वरिष्ठ IAS अधिकारी रितु माहेश्वरी के खिलाफ ये है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को अंतरिम राहत दे दी. इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से जारी गैर जमानती वारंट पर राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रितु माहेश्वरी को प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की बेंच ने कड़ी फटकार लगाई थी.

हालांकि अब न्यायमूर्ति एस ए नजीर और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने रितु माहेश्वरी को 13 मई तक राहत देते हुए हाई कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर अंतरिम रोक लगा दी है. बेंच ने कहा, 'चूंकि मामला अत्यावश्यक है, इसलिए मुख्य न्यायाधीश से उचित निर्देश लेकर शुक्रवार को मामले को फिर से सूचीबद्ध करें.'

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ऋतु माहेश्वरी के खिलाफ अवमानना मामले में पेश नहीं होने पर गैर ज़मानती वारंट जारी किया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि अगर आप हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करते तो आपको इसका नतीजा झेलना होगा.

प्रधान न्यायाधीश की बेंच ने लगाई थी कड़ी फटकार

सोमवार को प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की बेंच ने रितु माहेश्वरी को फटकार लगाते हुए कहा था, 'आप IAS अधिकारी हैं, आपको नियम पता है. हर दूसरे दिन कुछ अधिकारी गंभीर मामलों में भी निर्देश के लिए कोर्ट आ जाते हैं.' सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा था, 'हर रोज हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन होता है, यह दिनचर्या हो गई है, हर रोज एक अधिकारी कोर्ट आ जाता है, यह क्या है?'

IAS अधिकारी के खिलाफ ये है पूरा मामला

5 मई को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रितु माहेश्वरी के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया था और निर्देश दिया था कि माहेश्वरी को 13 मई को अदालत में पुलिस हिरासत में लाया जाए.

हाई कोर्ट का आदेश माहेश्वरी के खिलाफ चल रही अवमानना ​​कार्यवाही के सिलसिले में कोर्ट के सामने पेश होने में विफल होने के बाद आया था. जब यह मामला 5 मई को हाई कोर्ट के सामने आया उस वक्त माहेश्वरी अदालत के सामने पेश नहीं हुईं. उनके वकील ने कोर्ट को जानकारी देते हुए कहा था कि माहेश्वरी की फ्लाइट में देरी की वजह से वह तय समय पर अदालत में हाजिर नहीं हो पाईं. जिसके बाद अदालत ने नोएडा सीईओ के इस आचरण को कोर्ट का जानबूझकर किया गया अनादर मानकर रितु माहेश्वरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था.

टॅग्स :Noida Authoritysupreme courtAllahabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'