लाइव न्यूज़ :

"राज्यपाल को अभिभाषण के लिए न बुलाने से किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ"

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:09 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जनवरी पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि सदन की बैठक पिछले सत्र की निरंतरता में चलती है तो राज्यपाल द्वारा सदन को संबोधित करने का कोई प्रावधान नहीं है, भले ही सत्र नए साल में क्यों न आयोजित हो रहा हो।

उन्होंने कहा कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल प्रतिवर्ष विधानसभा सत्र की शुरुआत में सदन को संबोधित करते हैं।

मन्नान ने कहा था कि इस साल बुधवार को हुई सदन की पहली बैठक में राज्यपाल को अभिभाषण के लिए नहीं बुलाया गया जिसके चलते नियमों का उल्लंघन हुआ है।

इसके अलावा माकपा विधायक सुजान चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को यह मुद्दा उठाया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सितंबर 2020 में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये गए पिछले सत्र की निरंतरता में वर्तमान बैठक हो रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जरूरी कामकाज निपटाने के लिए 27 जनवरी को सदन को पुनः बुलाया गया।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल को अभिभाषण के लिए न बुलाने से किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है क्योंकि यह विधानसभा का कोई नया सत्र नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा