लाइव न्यूज़ :

'शुल्क संबंधी जीआर पर स्कूलों के खिलाफ 20 सितंबर तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं'

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:31 IST

Open in App

बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि वर्तमान अकादमिक वर्ष के लिए स्कूलों को शुल्क में 15 फीसदी की कटौती करने के लिए कहने संबंधी 2 अगस्त के सरकारी संकल्प (जीआर) को लागू करने के बाबत एसोसिएशन ऑफ इंडियन स्कूल्स के सदस्यों के खिलाफ वह 20 सितंबर तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करे। न्यायमूर्ति आरडी धानुका और न्यायमूर्ति आरआई चांगला की खंडपीठ ने 25 अगस्त को राज्य सरकार से कहा कि वह जीआर को चुनौती देने वाली एसोसिएशन की याचिका के जवाब में हलफनामा दायर करे। एसोसिएशन के सदस्य निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूल, निजी गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक स्कूल और सार्वजनिक धर्मार्थ न्यास हैं जो स्कूलों का संचालन करते हैं। याचिकाकर्ता के वकील प्रवीन समधानी ने कहा कि राज्य में शैक्षणिक संस्थानों द्वारा फीस वसूली से संबंधित प्रावधान महाराष्ट्र शिक्षा संस्थान (फीस नियमन) कानून, 2011 में पहले से हैं अत: सरकार को ऐसा जीआर जारी करने की आवश्यकता नहीं है। राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग ने उच्चतम न्यायालय के मई माह के आदेश के मद्देनजर जीआर जारी किया था जिसमें न्यायालय ने राजस्थान सरकार से छात्रों द्वारा सुविधाओं का लाभ नहीं उठाए जाने के बदले में 15 फीसदी कम सालाना फीस लेने को कहा था। उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को दो हफ्ते में जवाब देने को कहा और मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 20 सितंबर तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट