तीन महीने तक के बकायेदारों की बिजली नहीं काटे : श्रीकान्त शर्मा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 00:48 IST2020-11-20T00:48:28+5:302020-11-20T00:48:28+5:30

No power cut for defaulters for three months: Shrikant Sharma | तीन महीने तक के बकायेदारों की बिजली नहीं काटे : श्रीकान्त शर्मा

तीन महीने तक के बकायेदारों की बिजली नहीं काटे : श्रीकान्त शर्मा

मथुरा, 19 नवम्बर उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी है कि उपभोक्ता समय से बिल का भुगतान करें और इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को सही समय पर, सही बिल जारी करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए तीन महीने तक के बकाएदारों की बिजली नहीं काटे बल्कि उनका दरवाजा खटखटा कर बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 75 फीसदी और शहर में 30 फीसदी उपभोक्ताओं का बिल भुगतान न करना सस्ती व निर्बाध बिजली देने की राह में सबसे बड़ी बाधा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No power cut for defaulters for three months: Shrikant Sharma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे