महाराष्ट्र में कोई नया लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Published: September 3, 2021 10:09 PM2021-09-03T22:09:41+5:302021-09-03T22:09:41+5:30

No new lockdown will be imposed in Maharashtra: Health Minister | महाराष्ट्र में कोई नया लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री

महाराष्ट्र में कोई नया लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “निकट भविष्य में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है। मैं लोगों से गणेश उत्सव मनाते समय भीड़भाड़ से बचने की अपील करता हूं। उत्सव सादगीभरा होना चाहिए।” उन्होंने कहा, "सरकार विभिन्न दिशा-निर्देश जारी कर रही है और उनका हर समय पालन किया जाना चाहिए।" महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,313 नए मामले सामने आए और 92 मौतें हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No new lockdown will be imposed in Maharashtra: Health Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Maharashtra Health