अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Published: March 8, 2021 09:32 AM2021-03-08T09:32:36+5:302021-03-08T09:32:36+5:30

No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

पोर्ट ब्लेयर, आठ मार्च अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कोविड-19 के कुल 5,024 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,955 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अभी कुल सात लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है वहीं अब तक 62 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में प्रशासन ने अभी तक 2.8 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे