लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बताई हकीकत, कहा- घबराएं नहीं, भारत में अबतक सामने नहीं आया कोरोना वायरस से जुड़ा कोई मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 18:51 IST

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, "साल 2014 में हम इतने सख्त और केंद्रित थे कि हमारे प्रयासों ने इबोला वायरस को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया। मैं डब्ल्यूएचओ के साथ भी नियमित संपर्क में हूं। इस वायरस से बचने के लिए सरकार थर्मल स्क्रीनिंग सुविधा का विस्तार करके इसे लगभग सात और हवाईअड्डों पर लागू करेगी।"

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है। इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार पड़ोसी देश में फंसे लगभग 500 भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए चीनी सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हर्षवर्धन ने कहा, "मैं देश के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं क्योंकि कोरोना वायरस भारत में नहीं आया है। हम सतर्क हैं और अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी सक्रिय निवारक उपाय कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति में फ्लू के मामूली लक्षण दिख रहे हैं तो उसे अलग रखा जा रहा है। इसका मतलब यह नहीं है कि वे कोरोना वायरस के मामले हैं। ये केवल संदिग्ध हैं और चिकित्सा देखभाल के लिए इन्हें रखा गया है। हम सभी संदिग्ध मामलों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में परीक्षण के लिए भेज रहे हैं। जांच के बाद अभी तक सभी परिणाम नकारात्मक आए हैं।"

उन्होंने कहा, "कोरोना वायरस से प्रभावित तीन संदिग्धों को आरएमएल अस्पताल में आइसोलेशन के अंतर्गत रखा गया है। वे एनसीओवी के मामले में नहीं हैं। हमारी सरकार सतर्क है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति पर नियमित रूप से जानकारी ले रहे हैं। सभी राज्यों को निर्देशित किया गया है कि वह तैयार रहें।" 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "साल 2014 में हम इतने सख्त और केंद्रित थे कि हमारे प्रयासों ने इबोला वायरस को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया। मैं डब्ल्यूएचओ के साथ भी नियमित संपर्क में हूं। इस वायरस से बचने के लिए सरकार थर्मल स्क्रीनिंग सुविधा का विस्तार करके इसे लगभग सात और हवाईअड्डों पर लागू करेगी।"

उन्होंने कहा, "हांगकांग के रास्ते चीन से आने वाले यात्रियों की अबतक 13 हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जा रही थी। बुधवार से इसे सात और हवाई अड्डों तक शुरू करवाया जाएगा। अबतक हवाई अड्डों पर लगभग 35,000 यात्रियों को स्कैन किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी हवाई अड्डों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही साथ जागरुकता के लिए संकेतों को भी चस्पा किया गया है।"

टॅग्स :कोरोना वायरसहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन