लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री और ठाकरे की मुलाकात से “डरने” की जरूरत नहीं, एमवीए सरकार को कोई खतरा नहीं: राकांपा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 18:07 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कहा कि महा विकास आघाडी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इसके साथ ही राकांपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में हुई बैठक से “डरने” की कोई जरूरत नहीं है।

इससे पहले आज ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और मराठा आरक्षण, लंबित जीएसटी मुआवजे और कांजुरमार्ग में प्रस्तावित मेट्रो कारशेड जैसे मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ठाकरे ने प्रधानमंत्री से अलग से मुलाकात की या नहीं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। ठाकरे और अन्य नेताओं समेत प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विभिन्न मुद्दों के संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण की बात सुनी। आने वाले दिनों में कोई निर्णायक फैसला लिया जाएगा।”

महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने राउत के बयान का समर्थन किया। पाटिल ने कहा, “हम पांच साल सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह कार्यकाल पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अलग से हुई मुलाकात से डरने की कोई जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार को कोई खतरा नहीं है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच बेहतर संबंध होना महाराष्ट्र के लिए अच्छा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो