लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में राज्यव्यापी कर्फ्यू की जरूरत नहीं : राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:02 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 दिसंबर ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि पूरे राज्य में रात का कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाने की जरूरत नहीं है।

राज्य में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के आठ मामले सामने आने को लेकर जताई जा रही चिंता के बीच राज्य सरकार का यह बयान आया है।

राज्य में सभी शहरी इलाकों में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालील कर्फ्यू लागू है।

राज्य के जन स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी पाबंदियां लगाने के लिए समय नहीं आया है। लॉकडाउन या रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रतिदिन के मामले, संक्रमण दर, कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या जैसे कारकों पर विचार करने के बाद लगाया जाएगा।’’

ओडिशा नववर्ष पर सार्वजनिक स्थलों पर जश्न मनाने पर पहले ही पाबंदी लगा चुका है।

राज्य में अब तक पता चले ओमीक्रोन के मामलों का जिक्र करते हुए शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच के जरिए 18 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। मिश्रा ने कहा, ‘‘उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिग के लिए भेजे गये और उनमें से आठ के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’

स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमण के 123 नये मामले सामने आए, जबकि एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'