लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दूसरे बूस्टर डोज की फिलहाल अभी जरूरत नहीं- चीन और दुनिया के कई देशों में बढ़ते मामलों के बीच बोली सरकार, पहले डोज को लेकर कही यह बात

By आजाद खान | Updated: January 4, 2023 09:43 IST

बताया जा रहा है कि अध्धयन के अनुसार, आम तौर पर कोविड-19 के वैक्सीन लगने पर उससे मिलने वाली इम्युनिटी चार से छह महीनों के बाद कम होने लगती है। ऐसे में जो लोग वैक्सीन ले चुके है और उनके द्वारा वैक्सीन लिए हुए चार से छह महीनों हो चुके है उनमें कोरोना का खतरा फिर से बढ़ सकता है क्योंकि उनकी इम्युनिटी दिन पर दिन कमजोर होती जा रही होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के दूसरे बूस्टर डोज को लेकर सरकार ने अपना रूख साफ किया है। सरकार ने कहा है कि फिलहाल देश के लोगों के लिए दूसरे बूस्टर शॉट्स की जरूरत नहीं है। ऐसे में सरकार का यह बयान तब सामने आया है जब चीन समेत कई देशों में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है।

नई दिल्ली: दुनिया भर में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों में केंद्र सरकार यह साफ कर दिया है कि लोगों को अभी कोविड-19 के दूसरे डोज की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि सरकार पहले यह चाहती है कि वह सभी लोगों को पहली खुराक सही से लगा लें उसके बाद आगे की सोची जाएगी। 

सरकार की माने तो देश में पहले बूस्टर शॉट (Covid Booster Dose) अभी केवल 28 फीसदी लोगों को ही दी गई है। ऐसे में सरकार का पहला टारगेट यही है कि वे देश के बाकी लोगों को भी पहला डोज दे और फिर जब यह पूरा हो जाए तो आगे इस पर विचार करेगी। 

क्या कहना है सरकार का

चीन के साथ दुनिया के अन्य देशों में बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच केंद्र सरकार ने यह कहा है कि देश के लोगों को अभी कोविड-19 के दूसरे खुराक की जरूरत नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की पहली प्राथमिकता यह नहीं है कि वह सभी को दूसरे खुराक दे बल्कि सरकार चाहती है कि वह पहली ही बूस्टर ड्राइव को सही से पूरा करे और देश के सभी लोगों को यह खुराक दे। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने इस बात को तब साफ किया है जब कुछ जानकार और डॉक्टरों द्वारा कोविड 19 के नए बूस्टर खुराक की मांग कर रहे है। ऐसे में इनका कहना है कि वे केवल स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों, बुजुर्गों और कॉमरेडिटी से पीड़ित लोगों के लिए यह नए खुराक की बात कह रहे है। 

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 134 नए मामले दर्ज किए जाने के साथ भारत में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 2,582 है। वहीं मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.11 करोड़ टीके की खुराक (95.13 करोड़ दूसरी खुराक और 22.41 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है। 

चार से छह महीनों में कम हो जाती है इम्युनिटी- अध्ययन

आपको बता दें कि अध्ययनों के अनुसार, आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि वैक्सीन मिलने के बाद शरीर में बनी इम्युनिटी समय के साथ चार से छह महीनों में कम हो जाती है। ऐसे में देश की बड़ी आबादी इस समय सीमा को पहले ही पार कर चुकी है जिस कारण बूस्टर खुराक दिया जा रहा है। लेकिन बूस्टर खुराक भी देश के सभी लोगों ने नही लिया है और देश की जनसख्या का बड़ा हिस्सा अभी भी बूस्टर शाट को नहीं लगवाई है। 

आपको बता दें देश में कोरोना का बूस्टर डोज जनवरी 2022 को दिया गया था, ऐसे में इसके लगभग एक साल हो गए है। इस बीच बूस्टर डोज लेने वाली बड़ी आबादी अब दूसरे बूस्टर डोज के लिए तैयार हो गई है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसचीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम