लाइव न्यूज़ :

गोवा में शराब की और दुकानों की जरूरत नहीं, 15 लाख की आबादी, 2,000 से ज्यादा शॉप, आठ से दस हजार बार

By भाषा | Updated: February 21, 2020 13:07 IST

राज्य में शराब का कारोबार अपने ‘चरम’ पर पहुंच चुका है। ऑल गोवा लिकर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दत्ता प्रसाद नाइक ने कहा कि हाल के राज्य बजट में शराब पर उत्पाद शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि को यदि वापस नहीं लिया जाता है तो पूरा शराब उद्योग बैठ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे 2020-21 के बजट में स्थानीय ‘फेनी’ समेत विभिन्न ब्रांड की शराब पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है।राज्य की 15 लाख की आबादी की जरूरत के लिए पहले से शराब के 2,000 खुदरा बिक्री केंद्र हैं।

गोवा में शराब व्यापारियों के संगठन ने शुक्रवार को राज्य सरकार से शराब की और दुकानों के लिए खुदरा बिक्री लाइसेंस नहीं जारी करने के लिए कहा।

उनका कहना है कि राज्य में शराब का कारोबार अपने ‘चरम’ पर पहुंच चुका है। ऑल गोवा लिकर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दत्ता प्रसाद नाइक ने कहा कि हाल के राज्य बजट में शराब पर उत्पाद शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि को यदि वापस नहीं लिया जाता है तो पूरा शराब उद्योग बैठ जाएगा।

छह फरवरी को पेश राज्य के 2020-21 के बजट में स्थानीय ‘फेनी’ समेत विभिन्न ब्रांड की शराब पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है। नाइक ने बताया कि राज्य की 15 लाख की आबादी की जरूरत के लिए पहले से शराब के 2,000 खुदरा बिक्री केंद्र हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में शराब की और दुकानें खोलने के लिए जगह नहीं है। राज्य सरकार को अगले तीन साल तक नए लाइसेंस देने पर रोक लगानी चाहिए। राज्य में शराब उद्योग अपने चरम पर पहुंच गया है।’’ नाइक ने यह भी कहा कि 2,000 खुदरा दुकानों के अलावा राज्य में आठ से दस हजार बार भी हैं जो शराब का कारोबार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों की वजह से शराब का कारोबार धीरे-धीरे गोवा के मूल निवासियों के हाथ से फिसलता जा रहा है।

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर