लाइव न्यूज़ :

'बिना आईडी प्रूफ गरबा कार्यक्रम में नहीं मिलेगी इजाजत', 'लव जिहाद' को लेकर मध्य प्रदेश की मंत्री की चेतावनी

By रुस्तम राणा | Updated: September 8, 2022 17:57 IST

राज्य सरकार में संस्कृति मंत्री, उषा ठाकुर ने राज्य में "लव जिहाद" की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि सभी प्रतिभागियों को अब गरबा स्थलों में प्रवेश करने के लिए पहचान प्रमाण साथ लाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसभी प्रतिभागियों को अब गरबा स्थलों में प्रवेश करने के लिए पहचान प्रमाण साथ लाना होगामंत्री ने कहा, "गरबा पंडाल लव जिहाद का माध्यम बन गए हैं, इसलिए जरूरी है ये कदम

ग्वालियर:नवरात्रि उत्सव से ठीक पहले, भाजपा शासित मध्य प्रदेश में संस्कृति मंत्री, उषा ठाकुर ने राज्य में "लव जिहाद" की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि सभी प्रतिभागियों को अब गरबा स्थलों में प्रवेश करने के लिए पहचान प्रमाण साथ लाना होगा। मंत्री ने ग्वालियर में संवाददाताओं से कहा, "गरबा पंडाल लव जिहाद का माध्यम बन गए हैं। इसलिए अब बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।"

गरबा नवरात्रि के नौ दिवसीय हिंदू त्योहार के दौरान किया जाने वाला एक लोक नृत्य है। शिवराज सरकार की मंत्री ने कहा, आम तौर पर लोग और सभी सहयोगी संगठन इस बात से अवगत हैं कि गरबा पंडाल लव जिहाद का एक प्रमुख माध्यम बन गया है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी अपनी पहचान छुपाकर गरबा पंडाल में प्रवेश न करे। यह एक सलाह के साथ-साथ एक चेतावनी भी है। 

इससे पहले, 2014 में उषा ठाकुर ने यह कहते हुए एक विवाद जन्म दिया था कि वह मुसलमानों को गरबा में शामिल होने से रोकना चाहती हैं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी गरबा आयोजकों को एक पत्र का मसौदा तैयार करने की पहल की और उनसे मुस्लिम पुरुषों को नृत्य अनुष्ठान में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाने और यहां तक कि उन्हें महिलाओं के साथ बातचीत करने से रोकने के लिए कहा था।

उन्होंने कथित तौर पर दावा किया था कि हर साल गरबा के दौरान, चार लाख से अधिक हिंदू लड़कियों को इस्लाम में परिवर्तित किया जाता है, हालांकि उनके दावों की पुष्टि करने के लिए कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं।

टॅग्स :लव जिहादMadhya Pradeshनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण