लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: कल आधी रात से घरेलू उड़ानों पर रोक, कार्गो फ्लाइट पर पाबंदी नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: March 23, 2020 18:38 IST

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 25 मार्च से देश में किसी भी घरेलू यात्री विमान को परिचालन की अनुमति नहीं होगी। तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। भारत पहले ही रविवार से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत में फैलते कोरोना वायरस प्रकोप के चलते 80 जिलों में लॉकडाउन किया गया है। मंगलवार रात 12 बजे से उड़ानों पर रोक लगाई है।

नई दिल्ली: भारत में फैलते कोरोना वायरस प्रकोप के चलते 80 जिलों में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान सभी गैर-जरूरी सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। इसी बीच सोमवार को बताया गया कि घरेलू रूटों पर चलने वाली विमान कंपनियां की फ्लाइट्स भी बंद हो रही हैं। इससे पहले 19 मार्च को केंद्र सरकार ने सभी विमान कंपनियों को निर्देश जारी किया था कि 22 मार्च से कोई भी इंटरनेशनल फ्लाइट्स भारत से उड़ान नहीं भरेगी।

एडवाइजरी के मुताबिक मंगलवार रात 12 बजे से उड़ानों पर रोक लगाई है। हालांकि, कार्गो फ्लाइट पर पाबंदी लागू नहीं होगी। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘24 मार्च, 2020 की मध्यरात्रि, भारतीय मानक समयानुसार रात 23:59 पर सभी घरेलू व्यावसायिक विमानन कंपनियों के संचालन बंद हो जाएंगे।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विमानन कंपनियों को अपना संचालन इस प्रकार तय करना होगा कि वे 24 मार्च, 2020 रात 23:59 तक अपने गंतव्य पर उतर जाएं।’’ हालांकि, प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह पाबंदी मालवाहक जहाजों पर लागू नहीं होगी। इससे पहले दिन में स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी भारतीय विमानन कंपनियों को कहा था कि वे ऐसे लोगों को विमान में सवार ना होने दें जिनके हाथों पर ‘‘होम क्वारेंटाइन’’ (घर में पृथक रहने) की मुहर लगी हो। महामारी कोरोना वायरस ने अब देश की रेल और हवाई सेवा दोनों पर ब्रेक लगा दिया है।

वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हवाईअड्डों और एयरलाइंस कंपनियों से लोगों के बीच सामुदायिक व्याहार में शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए सोमवार को कुछ कदम उठाने के लिए कहा। कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए विमानन नियामक ने सभी नियमित एयरलाइंस और हवाईअड्डों को इससे जुड़े दिशानिर्देश जारी किए।

विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइंस कंपनियों से चेक इन काउंटर पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसी के साथ यात्रियों के बीच काउंटरों पर उचित दूरी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विमानन कंपनियों से इस तरीके से लोगों को विमान में सवार कराने के लिए कहा गया है कि यात्रियों की विमान में भीड़ ना जमा हो। वहीं यात्रियों के बीच सीटों में पर्याप्त स्थान छोड़ना सुनिश्चित करने के भी दिशानिर्देश दिए गए हैं।

डीजीसीए के परिपत्र के अनुसार यात्रियों को इस तरह से सीटों का आवंटन किया जाए कि दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली हो। वहीं चालक दल के सदस्य भी यात्रियों से उचित दूरी रखें। इसी के साथ हवाईअड्डा परिचालक कंपनियों को पर्याप्त संख्या में चेक इन काउंटर उपलब्ध कराने और यात्रियों की भीड़ जमा होने से बचाने के लिए उन्हें रास्ता दिखाने वाले कर्मचारियों को उचित संख्या में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। हवाईअड्डों को जगह-जगह पर सैनेटाइजर रखने और इस बारे में बार बार उद्घघोषणा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों