लाइव न्यूज़ :

मातृशक्ति के उत्थान के बिना किसी भी प्रकार के विकास की कल्पना नहीं : राज्यपाल

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:16 IST

Open in App

लखनऊ, आठ मार्च उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ''मातृशक्ति के उत्थान के बिना किसी भी प्रकार के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती, क्योंकि महिलाएं किसी भी समाज के विकास की धुरी हैं।''

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को राजभवन स्थित बड़ा लान में नाबार्ड, किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय एवं एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के सहयोग से ‘महिला समृद्धि महोत्सव’ का आयोजन किया गया था जिसका शुभारम्भ राज्यपाल ने किया ।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महोत्सव को संबोधित करते हुये कहा, ''एक महिला के विकास का मतलब एक पूरे परिवार का विकास है, और इसलिये समाज के हर वर्ग को महिला उत्थान की दिशा में अपना सक्रिय एवं सार्थक योगदान देना चाहिए।''

इस अवसर पर राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के सभी 75 जिलों से आये स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बधाई और शुभकामना प्रेषित की।

राज्यपाल ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी विषय विशेषज्ञों तथा लोक विधाओं जैसे नाटक, कठपुतली, जादू आदि माध्यम से दी जा रही है ताकि महिलाएं शिक्षित होकर समाज में फैली विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकर अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकें।

उन्होंने कहा कि ''महिलाओं के शिक्षित होने से वे विभिन्न सामाजिक कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा, नशा उन्मूलन, लिंग भेद से भी लड़ सकेंगी, क्योंकि उनके दुष्परिणाम से भी वे भलीं-भाति परिचित होंगी।''

इस अवसर पर राज्यपाल ने नाबार्ड द्वारा उत्तर प्रदेश की 10,000 ग्रामीण महिलाओं को 1,000 स्वयं सहायता समूहों के रूप में संगठित करने हेतु एक करोड़ रूपये की धनराशि का स्वीकृति पत्र भेंट करते हुये नाबार्ड को निर्देश दिया कि यह धनराशि और अधिक होनी चाहिये।

इस कार्यक्रम को बाल विकास राज्य मंत्री स्‍वाती सिंह तथा नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'