लाइव न्यूज़ :

12-14 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण पर अभी नहीं लिया गया है कोई फैसला: सूत्र

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2022 09:43 IST

12-14 साल के बच्चों के टीकाकरण पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले ये जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 12-14 साल के बच्चों के टीकाकरण पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।सोमवार को एनटीएजीआई के कोविड-19 कार्यसमूह के अध्यक्ष डॉ एन के अरोड़ा ने कहा था कि मार्च में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो सकता है।

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 12-14 साल के बच्चों के टीकाकरण पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले ये जानकारी सामने आई है। मालूम हो, सोमवार को टीकाकरण संबंधी राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के कोविड-19 कार्यसमूह के अध्यक्ष डॉ एन के अरोड़ा ने कहा था कि भारत में मार्च में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का कोविड के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो सकता है क्योंकि उस समय तक 15-18 साल की आबादी के पूरी तरह से टीकाकरण हो जाने का अनुमान है।

उन्होंने ये भी कहा था कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित 7.4 करोड़ (7,40,57,000) आबादी में से 3.45 करोड़ से अधिक को अब तक कोवैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है और उन्हें 28 दिनों में दूसरी खुराक दी जानी है। अपनी बात को जारी रखते हुए डॉ एन के अरोड़ा ने कहा था, "इस आयु वर्ग के किशोर टीकाकरण प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, और टीकाकरण की इस गति को देखते हुए, 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के शेष लाभार्थियों को जनवरी के अंत तक पहली खुराक लग जाने की संभावना है और उसके बाद उनकी दूसरी खुराक फरवरी के अंत तक दिए जाने की उम्मीद है।"

अरोड़ा ने कहा था कि मार्च से हो सकता है टीकाकरण

अरोड़ा ने कहा कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण हो जाने के बाद, सरकार मार्च में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के बारे में नीतिगत फैसला कर सकती है। उन्होंने बताया कि 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 7.5 करोड़ है। बता दें कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 15-18 साल के बच्चों को 3.45 करोड़ से अधिक पहली खुराक दी जा चुकी है। भारत में कोविड टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाUnion Health Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?