लाइव न्यूज़ :

पिछले तीन हफ्ते में सात राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं : सरकार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी केंद्र ने मंगलवार को कहा कि पिछले तीन हफ्ते में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से मौत का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 15 राज्यों में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

केंद्र ने रेखांकित किया कि अंतिम राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण के परिणाम से पता चला कि देश की 70 प्रतिशत आबादी के लिए संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है और टीकाकरण से ‘हर्ड इम्युनिटी’ हासिल करने की संभावना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दादरा और नागर हवेली, मिजोरम, नगालैंड और लक्षद्वीप से पिछले तीन हफ्ते में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है।

भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत पिछले 24 दिनों में कोविड-19 से बचाव के लिए सबसे तेजी से 60 लाख लोगों का टीकाकरण करने वाला देश बन गया है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने कहा कि महामारी के नजरिए से संक्रमण के नए मामलों और मौत की संख्या में लगातार कमी हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी की मौजदा स्थिति संतोषजनक है। देश में कोविड-19 से मौत के 100 से कम मामले आ रहे हैं । दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई।’’

टीकाकरण शुरू होने के बाद से 65.28 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है।

पॉल ने कहा, ‘‘संक्रमण के जरिए नहीं बल्कि टीकाकरण से हर्ड इम्युनिटी विकसित हो जाने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण के बाद से दुष्प्रभाव के 4333 मामले आए हैं। इसका मतलब है कि 1400 में एक मामला आया।’’

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में देश में कुछ राज्यों ने बेहतर प्रदर्शन किया है वहीं कुछ राज्यों को अभी सुधार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 65 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है। इनमें बिहार (78.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (77.1 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (76 प्रतिशत), उत्तराखंड (73.7 प्रतिशत), ओडिशा (72.4 प्रतिशत), मिजोरम (69.9 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश (68.7 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (68 प्रतिशत), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (67.9 प्रतिशत), राजस्थान (67.2 प्रतिशत), केरल (66.9 प्रतिशत), लक्षद्वीप (66.7 प्रतिशत) हैं।’’

भूषण ने कहा कि दूसरी तरफ 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है। इनमें पुडुचेरी (15.4 प्रतिशत), मणिपुर (21.3 प्रतिशत), नगालैंड (21.5 प्रतिशत), मेघालय (24.3 प्रतिशत), चंडीगढ़ (28.7 प्रतिशत), पंजाब (34.1 प्रतिशत), दादरा और नागर हवेली (34.5 प्रतिशत), लद्दाख (35.8 प्रतिशत), जम्मू कश्मीर (37.5 प्रतिशत) और दिल्ली (38 प्रतिशत) हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन राज्यों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनसे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को कहा गया है।’’

भूषण ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि एक मार्च तक अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों का एक बार टीकाकरण हो जाना चाहिए।

भूषण ने कहा कि पांच फरवरी को राष्ट्रीय (टीकाकरण के बाद दुष्प्रभाव जानने के लिए) एईएफआई कमेटी की बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के बाद एईएफआई के आठ मामलों पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा, ‘‘इन आठ मामलों में पांच मामलों (दो लोगों की मौत, तीन भर्ती) का विश्लेषण किया गया। अस्पताल में भर्ती किए गए सभी लोगों को छुट्टी दे दी गयी। दो लोगों में एनाफिलिक्स (टीकाकरण के बाद प्रतिक्रिया) का पता चला। ’’

उन्होंने कहा कि अन्य मौतों में टीकाकरण से कोई जुड़ाव नहीं पाया गया। इस बारे में आगे सूचना सार्वजनिक की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के स्वरूप का मामला भारत में नहीं आया है लेकिन निगरानी की जा रही है। भूषण ने कहा कि 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5,000 से कम उपचाराधीन मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?