लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से कोई मौत नहीं, 31 नए मामले

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:25 IST

Open in App

दिल्ली में रविवार को लगातार चौथे दिन कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई, जबकि 0.04 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 31 नए मामले सामने आए। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी में दूसरी कोविड लहर आने के बाद से यह 19वीं बार है जब एक दिन में संक्रमण से कोई मृत्यु नहीं हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23अगस्त, 24 अगस्त, 26 अगस्त, 27 अगस्त और 28 अगस्त को कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में बत्तीस मरीजों को छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में वायरस के कारण शून्य मृत्यु की सूचना थी। उस दिन एक दिन के आए मामलों की संख्या 217 थी और संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत थी। अप्रैल-मई में शहर में महामारी की दूसरी लहर आई थी। दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के कारण कोई मौत नहीं हुई, जबकि 0.04 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 29 नए मामले सामने आए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को, 0.06 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 46 नए मामले सामने आए, जबकि कोविड​​​​-19 के कारण कोई मौत नहीं हुई। बृहस्पतिवार को, 0.06 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 45 ताजा मामले आए। बुधवार को, शहर में संक्रमण के 35 मामले आए और एक मौत दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत थी। पिछले कई दिनों में दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट के बावजूद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को आगाह करते हुए कहा था कि तीसरी लहर की आशंका काफी अधिक है, हालांकि उनकी सरकार इससे निपटने के लिए "युद्धस्तर" पर तैयारी कर रही है। दिल्ली ने महामारी की भयंकर दूसरी लहर का सामना किया, जिसमें शहर के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल के बाद से, दैनिक मामलों की संख्या और एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या दोनों में वृद्धि होने लगी थी, 20 अप्रैल को 28,000 से अधिक मामले और 277 मौतें दर्ज की गईं, जबकि 22 अप्रैल को 306 मौतें हुई थीं। तीन मई को शहर में रिकॉर्ड 448 मौतें दर्ज की गई थीं। हालांकि, मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है और संक्रमण दर भी पिछले कई हफ्तों से कम हो रही है। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पहले कहा था कि शहर के चिकित्सा ढांचे में सुधार किया जा रहा है और महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए कोविड-19 रोगियों को समर्पित 37,000 अस्पताल के बिस्तर स्थापित किए जा रहे हैं। रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले 52,636 आरटी-पीसीआर जांच और 18,998 रैपिड-एंटीजन जांच सहित कुल 71,634 जांच की गई। बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 14,37,716 हो गई। दिल्ली में 14.12 लाख से अधिक मरीज वायरस से उबर चुके हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि मरने वालों की संख्या 25,080 है, जबकि मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार, रविवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 392 रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?