लाइव न्यूज़ :

भाजपा से गठबंधन नहीं, मायावती के भतीजे आकाश ने बताया बसपा कैसे बनेगी तीसरा विकल्प

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 6, 2023 18:37 IST

बसपा नेताओं के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने बसपा के कुछ दलों से चुनावी तालमेल करने के बाबत चल रही खबरों को लेकर ही पार्टी ने रुख को स्पष्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा की मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद का पार्टी में रुतवा बढ़ता जा रहा हैअब वह पार्टी के राजनीतिक मामलों पर भी बयान देने लगे हैंउन्होने कहा कि बसपा को तीसरे विकल्प के तौर पर आम जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद का पार्टी में रुतवा बढ़ता जा रहा है। अब आकाश पार्टी के राजनीतिक मामलों पर भी बयान देने लगे हैं। इसी क्रम में आकाश ने यह ऐलान किया है कि बसपा किसी भी तरह का गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से करने नहीं जा रही हैं। अभी तक ऐसे बयान पार्टी में सिर्फ मायावती ही देती रही हैं। यह पहला मौका है जब आकाश ने चुनावी गठबंधन को लेकर पार्टी ने नजरिए को साफ किया है। उन्होने कहा है कि बसपा को तीसरे विकल्प के तौर पर आम जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और पार्टी भाजपा से बसपा किसी तरह का गठबंधन नहीं करने जा रही है। 

बसपा नेताओं के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने बसपा के कुछ दलों से चुनावी तालमेल करने के बाबत चल रही खबरों को लेकर ही पार्टी ने रुख को स्पष्ट किया है। क्योंकि देश और प्रदेश में यह चर्चा ज़ोरों पर हो रही थी कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) का सफाया करने के लिए बसपा का भाजपा के साथ गठबंधन हो सकता है। 

बसपा नेताओं के अनुसार ऐसी चर्चाओं से पार्टी के मतदाताओं के बीच भ्रम उत्पन्न होता है, जिसके चलते ही आकाश आनंद ने सामने आकर पार्टी के रुख को स्पष्ट किया है। और मायावती की तर्ज पर ही आकाश आनंद ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी कांशीराम के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। इसकी एक ही सोच है, समतामूलक समाज की स्थापना करना। इस मकसद को पूरा करने के रास्ते पर बसपा चल रही हैं। और पार्टी की मुखिया मायावती के नेतृत्व में बसपा को तीसरे विकल्प के तौर पर जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 

इससे हताश होकर हमारे विरोधी साम-दाम-दंड-भेद की नीति का इस्तेमाल कर भ्रामक खबरें फैला रहे हैं. हम सभी को इससे सावधान रहने की जरूरत है. आकाश आनंद के इस दावे के बाद पार्टी ने सोशल मीडिया पर बसपा सुप्रीमो मायावती का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गठबंधन से साफ इनकार किया है। 

ऐसे बनेगी बसपा तीसरा विकल्प 

भाजपा से गठबंधन को लेकर बसपा के दूर रहे को लेकर आकाश आनंद के दिए गए बयान के बाद अब सूबे के बसपा के तीसरे विकल्प बनने को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। बसपा तीसरा विकल्प कैसे बनेगी? इस लेकर तरह-तरह के विचार लोग व्यक्त कर रहे हैं। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन को लेकर बार-बार बदलते रुख पर भी चर्चा हो रही है। कहा जा रहे है कि मायावती ने पहले किसी भी पार्टी से गठबंधन से इनकार किया। फिर उन्होने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन की संभावनाओं की बात कही। 

हरियाणा और पंजाब में चुनाव पूर्व गठबंधन का रास्ता साफ रखा है। इसके बाद एआईएमआईएम और महान दल जैसे छोटे दलों से अंदरखाने चुनावी तालमेल करने की चर्चा होने दी। चर्चा यह भी हुई कि कांग्रेस और रालोद के साथ वह चुनावी गठजोड़ राज्य में कर सकती हैं। ऐसी तमाम राजनीतिक अटकलों के बीच आकाश आनंद ने सामने आकर यह साफ किया है कि बसपा का भाजपा से चुनावी गठबंधन नहीं हो रहा है, यानी कि बसपा आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। 

बसपा के इस रुख पर अब पार्टी नेताओं का कहना है कि बसपा की कोशिश है कि भाजपा और संयुक्त विपक्ष से अलग अकेले चुनाव लड़ा जाए और चुनाव बाद कुछ छोटे दलों से तालमेल करके एक तीसरा मोर्चा बनाया जाए। ताकि अगर केंद्र में गठबंधन की सरकार बने तो फिर उसमें अपनी जगह बना जा सके। इससे मायावती के बैलेंस ऑफ पावर बनने के बयान को भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसी रणनीति के सहारे बसपा को तीसरे विकल्प के रूप में तैयार करने के लिए जल्दी ही आकाश आनंद कई दलों के नेताओं से मिलेंगे। 

टॅग्स :बीएसपीमायावतीलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है