लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री से मिलेंगे नीतीश

By भाषा | Updated: August 22, 2021 16:11 IST

Open in App

जातीय जनगणना के विषय पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंटकर अपना दृष्टिकोण रखेगा। रक्षा बंधन पर रविवार को पटना स्थित राजधानी वाटिका-2 में पीपल वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधने और बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के मौके पर राजधानी वाटिका में पाटली वृक्ष का रोपण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नीतीश ने कहा, ‘‘कल पूर्वाह्न 11 बजे मेरे साथ और 10 लोगों को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलना है। कुछ लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं और कुछ लोग आज पहुंचेंगे। हमलोग शुरू से ही जातीय जनगणना को लेकर अपनी बात कह रहे हैं। बिहार ही नहीं पूरे देश में लोग इसके बारे में सोचते हैं। इसी दृष्टिकोण को लेकर कल हमलोग अपनी बात रखेंगे।’’ नीतीश से 2021 में जातीय जनगणना को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होने वाली भेंट पर सवाल किया गया था। भाजपा के दिग्गज नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर नीतीश ने कहा, ‘‘उनसे हमारा पुराना संबंध रहा है। कल उनके निधन की सूचना मिलते ही हमने शोक प्रकट किया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और कल उनका निधन हो गया। यह दुखद है, हम उनके प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करते हैं।’’ सभी को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे सभी लोग एक दूसरे की रक्षा करते हैं, भाई, बहन की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार सभी को वृक्षों की भी रक्षा करनी चाहिये। इसी उद्देश्य से 13 अगस्त 2012 को रक्षा-बंधन के दिन मुख्यमंत्री ने ‘‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’’ का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करना और अधिक-से-अधिक पौधारोपण तथा वृक्ष संरक्षण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम