लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने गंगा नदी के आसपास के इलाकों, विभिन्न घाटों का लिया जायजा

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:38 IST

Open in App

पटना, 11 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास के गंगा नदी के कई इलाकों तथा विभिन्न घाटों का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद नीतीश ने पत्रकारों से कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है तथा इसके जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को गंगा नदी में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर बैठक की गई थी। इस बैठक में जलस्तर को लेकर पूरी जानकारी दी गई थी जबकि आज गंगा नदी के आसपास के कई इलाकों का दौरा कर अधिकारियों के साथ पूरी स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 में जब गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई थी, उस दौरान गंगा नदी के किनारे वाले 12 जिलों में बाढ़ से बचाव को लेकर पूरी तैयारी की गई थी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वर्ष 2016 में गंगा नदी के किनारे वाले जिलों में बाढ़ के पानी से जो असर हुआ था, उसे ध्यान में रखते हुए इस बार भी पूरी तैयारी रखें।

निरीक्षण के दौरान नीतीश ने पटना मुख्य नहर के दीघा लॉक तथा एलसीटी घाट पर सुरक्षा दीवार का जायजा लिया और दीघा घाट, भद्रघाट, कंगन घाट एवं गांधी घाट पहुंचकर गंगा के बढ़े हुए जलस्तर का भी मुआयना किया। जेपी सेतु पर रुककर गंगा की धारा का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री ने सोनपुर एवं हाजीपुर के क्षेत्रों का भी मुआयना किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा किनारे जहां भी घनी आबादी है और वहां पानी का रिसाव हो रहा है तो उसे बंद करने का उपाय किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस बीच, केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा नदी का जल॑स्तर पटना जिले के दीघाघाट में बुधवार को प्रातः आठ बजे खतरे के निशान से 73 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक 24 सेंटीमीटर वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, पटना जिले के गांधीघाट में गंगा नदी का जलस्तर आज प्रातः छह बजे खतरे के निशान से 125 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक 17 सेंटीमीटर वृद्धि होने की संभावना है।

आयोग के अनुसार, पटना जिले के हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को सुबह छह बजे खतरे के निशान से 144 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक 16 सेंटीमीटर वृद्धि होने की संभावना है।

इसी तरह, बिहार के बक्सर जिले में बुधवार को गंगा नदी का जलस्तर सुबह छह बजे खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक 18 सेंटीमीटर वृद्धि होने की संभावना है। मुंगेर जिले में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक 19 सेंटीमीटर वृद्धि होने की संभावना है। भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक 21 सेंटीमीटर वृद्धि होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब