लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Vs Rabri Devi: पति हटा तो आप मुख्यमंत्री बनीं?, आपका क्या?, सीएम नीतीश-राबड़ी देवी में नोकझोंक, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2025 15:49 IST

Nitish Kumar Vs Rabri Devi: राजद की ओर से विरोध के सुर कम नहीं हुए. राबड़ी देवी के नेतृत्व में यह विरोध हो रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'आपका क्या है?पति का सस्पेंशन हुआ तो आपको मुख्यमंत्री बना दिया। घर का मामला था तो आपको बना दिया।

पटनाः बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर गुरुवार को विधान परिषद के बाहर और भीतर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा सवाल खड़े किए जाने के बाद सदन में दोनों के बीच काफी तीखी बहसबाजी हुई। विपक्ष के विधान पार्षदों ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में नारेबाजी करते हुए वेल में आकर अपना प्रदर्शन किया। यहां तक कि राबड़ी देवी भी इस दौरान नारेबाजी करते नजर आई। विपक्ष ने एक युवती के हत्याकांड का मामला उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री खुद सदन में मौजूद थे। उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार इसकी पूरी जांच सख्ती से करवा रही है। लेकिन राजद की ओर से विरोध के सुर कम नहीं हुए. राबड़ी देवी के नेतृत्व में यह विरोध हो रहा था।

 

वहीं विपक्ष के नारेबाजी और हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोगों से आग्रह है कि अपनी जगह बैठ जाइए। कहीं भी कुछ होता है तो कार्रवाई होती है। हालांकि इसके बाद भी विपक्ष के विधान पार्षदों का हंगामा जारी रहा। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'आपका क्या है?

पति का सस्पेंशन हुआ तो आपको मुख्यमंत्री बना दिया। घर का मामला था तो आपको बना दिया। वहीं, विपक्ष के नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान राजद के सदस्यों ने जब सभापति की तरफ देखते हुए 'चमचागिरी नहीं चलेगी' के नारे लगाए तो इस पर मंत्री विजय चौधरी ने गहरी आपत्ति जताई।

उन्होंने विपक्ष के इस नारेबाजी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि विपक्ष के इस नारेबाजी पूरी कार्रवाई की वीडियो क्लिपिंग मंगाई जाए। उसे देखना चाहिए अगर विपक्ष ने आसन के बारे में 'चमचागिरी' शब्द कहा है तो यह घोर अपराध है। हालांकि, विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि 'चमचागिरी' शब्द आसन के बारे में कैसे कहा जा सकता है?

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को चमचागिरी शब्द से आपत्ति हुई तो इसके लिए खेद प्रकट किया जाता है। बाद में विपक्ष के सदस्यों ने कुछ समय के वॉक आउट भी किया। इससे पहले सदन के बाहर विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और क्राइम कंट्रोल को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में गरीब लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन इस सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है और जमीन पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। पूरे बिहार में महाजंगलराज हो गया है। भाजपा द्वारा नीतीश कुमार को शेर बताने पर राबड़ी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार शेर हैं, तो बिहार की बेटियों की इज्जत बचाकर दिखाएं।

टॅग्स :नीतीश कुमारराबड़ी देवीआरजेडीबिहारपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल