लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के साथ बैठक में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 00:13 IST

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को खुलासा किया कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक में वह 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें राज्य के राजनीतिक दलों के एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। समस्तीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण से लौटने पर यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कुमार ने यह भी कहा कि वह रविवार रात नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक सोमवार को निर्धारित है। बैठक में उनके साथ शामिल होने वालों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। नीतीश से उनके गठबंधन सहयोगी भाजपा द्वारा प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए एक दलित मंत्री को चुनने के बारे में भी सवाल पूछा गया। कुमार ने भाजपा द्वारा जनक राम को प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में चुने जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, "यह कोई मुद्दा नहीं है। प्रत्येक दल एक व्यक्ति को मनोनीत कर सकता है जो विधानमंडल के किसी भी सदन का सदस्य हो। इसलिए सभी पार्टियों ने अपने हिसाब से नाम भेजे। मेरे अलावा 10 प्रतिनिधि होंगे, सभी अपनी-अपनी पार्टियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।” जाति जनगणना की मांग पिछले महीने संसद में केंद्र के एक बयान से शुरू हुई थी कि जिसमें केवल अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी की गणना का प्रस्ताव किया गया था। बिहार जैसे राज्यों में, जहां मंडल युग से ओबीसी का राजनीति में वर्चस्व रहा है, पिछड़े वर्गों को ध्यान में रखते हुए जातिगत जनगणना की जोरदार मांग हो रही है। मुख्यमंत्री कुमार बार-बार जातिगत जनगणना कराने की वकालत करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ