लाइव न्यूज़ :

बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन, नीतीश कुमार, सुशील मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 15, 2018 15:56 IST

केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार में रघुनाथ को भारी उद्योग राज्यमंत्री बनाया गया था।

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के जाने-माने नेता रघुनाथ झा का रविवार (14 जनवरी) देर रात दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। रघुनाथ झा को श्रद्धांजली नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया। रघुनाथ झा के परिजनों के मुताबिक, झा ने रविवार रात अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। झा को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का काफी नजदीकी माना जाता था। 

झा के निधन की खबर सुनने के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, "रघुनाथ झा एक कुशल राजनेता एवं कर्मठ समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है।" 

मुख्यमंत्री ने झा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों, अनुयायियोंएवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शिवहर जिले के अंबाकला गांव के रहने वाले रघुनाथ झा का लंबा राजनीतिक जीवन रहा। वह छह बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं। वह बिहार सरकार में कई बार कई विभागों के मंत्री बने। केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार में रघुनाथ को भारी उद्योग राज्यमंत्री बनाया गया था।

टॅग्स :नितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर