लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:35 IST

Open in App

पटना,13 नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है । राजभवन सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में निवर्तमान कैबिनेट की बैठक हुई ।

राजभवन सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफा सौंपा ।

इससे पहले राज्य कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया । सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रियों के कार्यों को हमेशा याद रखा जायेगा ।

बहरहाल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की संयुक्त बैठक रविवार को होगी, जहां नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुना जायेगा । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार को राजग के चार घटक दलों भाजपा, जदयू, हम , वीआईपी की हुई अनौचारिक बैठक में यह फैसला लिया गया ।

बैठक के बाद जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ रविवार 15 नवंबर को साढ़े बारह बजे बैठक शुरू होगी और इसमें आगे निर्णय किया जायेगा । ’’

गौरतलब है कि भाजपा इस चुनाव में 74 सीट जीत कर राजग में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है जबकि जदयू को 43 सीटें प्राप्त हुई है हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने पर जोर दिया है ।

बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ राजग की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब