लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Birthday: 74वें जन्मदिन मना रहे सीएम नीतीश?, पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई, दीर्घायु की मंगल कामना

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2025 14:33 IST

Nitish Kumar Birthday: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देनेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।

Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपना 74वां जन्मदिन मनाया। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर नेताओं ने बधाई दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है।

ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे। वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगल कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार की प्रगति में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा कि बिहार को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी एक्स पर लिखा कि अंधेरे की गर्त से निकालकर बिहार को अंजोर की ओर ले जाने वाले, बिहार के विकास पुरुष, सुशासन बाबू, जन-जन के प्रिय, लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अशेष शुभकामनाएं। प्रभु से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।

आपके नेतृत्व में बिहार विकास के नव आयाम स्थापित करता रहे। जबकि भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहबिहारपटनाजेडीयूडीएमकेTamil Naduएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम