लाइव न्यूज़ :

मिशन विपक्षी एकता में जुटे नीतीश कुमार करेंगे मुंबई का दौरा, उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात की संभावना

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2023 15:10 IST

बिहार के मुख्यमंत्री इसी महीने मुंबई जाकर शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले नीतीश कल नवीन पटनायक से मुलाकात करने वाले हैं।

Open in App

पटना: केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मिशन विपक्षी एकता पर जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने के बाद मुंबई का रूख करेंगे। वह जल्द ही उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करने जा सकते हैं। नीतीश कल 9 मई को नवीन पटनायक से मुलाकात करने जाने वाले हैं। इसके बाद इसी महीने में ही उद्धव ठाकरे व एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात करने वह मुंबई जा सकते हैं। 

बताया जा रहा है कि शरद पवार अभी मुंबई से बाहर हैं और कर्नाटक में चुनाव भी है, ऐसे में अब इस आधार पर तारीख पर आखिरी मुहर लगेगी। बता दें कि विपक्षी एकता की मुहिम पर नीतीश कुमार का संदेश लेकर पिछले दिनों विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शरद पवार व उद्धव ठाकरे से भेंट की थी। उसी समय यह तय हुआ कि साल 2024 के चुनाव के लिए विपक्षी एकता के मिशन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई जाकर शरद पवार व उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। 

इस दौरान नीतीश कुमार ने इन दोनों नेताओं से टेलीफोन पर बातचीत भी की थी। इसके बाद अब मुलाकात की तारीख जल्द ही तय होने वाली है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विपक्षी एकता की मुहिम के तहत पश्चिम के राज्य में यह पहला दौरा होगा। शरद पवार ने विपक्षी एकता के सवाल पर नीतीश कुमार की पहल का स्वागत करते हुए एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम की भी बात कही है। 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि सभी लोग एक साथ आएंगे तो हमारी लड़ाई को मजबूती मिलेगी और हम जीत हासिल कर सकते हैं। विपक्षी एकता मिशन के तहत नीतीश कल ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ उनके आवास में बैठक करेंगे। दिन का भोजन भी वह नवीन पटनायक के साथ ही करेंगे। 

इस दौरान इन दोनों नेताओं के बीच कई तरह की चर्चा हो सकती है। यहां से नीतीश कुमार के झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के आसार भी जताए जा रहे हैं। मिशन विपक्षी एकता के तहत नीतीश कुमार अब तक राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिल चुके हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारशरद पवारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया