लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Controversy: "नीतीश कुमार इस्तीफा दें, बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन", चिराग पासवान का हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 8, 2023 18:51 IST

बिहार में सियासी पारा बेहद गर्म है। भाजपा के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर दिये अभद्र बयान को लेकर बिहार में सियासी पारा हुआ गर्मलोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी भाजपा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा नीतीश मानसिक संतुलन खो चुके हैं, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें, बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन

पटना:बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर दिये अभद्र बयान को लेकर सियासी पारा बेहद गर्म है। पहले भाजपा और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन अब खो चुका है, इस कारण उन्हें मुख्यमंत्री  पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में जब मुख्यमंत्री ही ऐसे शर्मनाक बयान दे रहे हों तो समझ जाना चाहिए कि यहां के हालात कैसे हैं। इसलिए बिहार में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

चिराग पासवान ने कहा, "मैं तो वास्तव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हूं। राज्य विधानसभा में इस तरह की घृणित टिप्पणी के बाद उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री का इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है। क्या वह बिहार के लोगों के बारे में यही छवि पेश करने की कोशिश कर रहे हैं?"

दरअसल बीते मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे वे संभोग के परिणामस्वरूप गर्भधारण से बच सकेंगी।

सीएम नीतीश की इस टिप्पणी पर न केवल विरोधी दल भाजपा बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी नाराजगी जताई और उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कल का विधानसभा में दिया बयान बेहद अपमानजनक था, उनके बोलने का अंदाज ऐसा था, जैसे वो किसी सी-ग्रेड फिल्म का डायलॉग बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा, "बिहार के सीएम का कल का बयान अपमानजनक था। हम इससे बहुत चिंतित हैं। उन्होंने जिस तरह से विधानसभा में महिलाओं के सामने सी-ग्रेड फिल्म का डायलॉग बोला था वह बहुत बुरा था और उससे खराब बात थी कि उनके पीछे बैठे पुरुष नेता हंस रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा कि बिहार के सीएम की हरकतें और हाव-भाव लगभग एक भद्दे मजाक की तरह थे। रेखा शर्मा ने कहा, "सबसे बुरी बात यह है कि विधानसभा के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री द्वारा की की गई अभद्र बातों को अभी भी रिकॉर्ड से नहीं हटाया है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष को उनके खिलाफ कदम उठाना चाहिए और उनके बयानों को हटाया जाना चाहिए।"

टॅग्स :चिराग पासवाननीतीश कुमारबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम