लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- नीतीश खुद ही स्वघोषित प्रधानमंत्री हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2023 18:49 IST

चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश खुद ही स्वघोषित प्रधानमंत्री हैं। सीएम नीतीश कुमार हमेशा प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा- सीएम नीतीश कुमार हमेशा प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैंपासवान ने कहा- बिहार को भगवान भरोसे छोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता में लगे हुए हैंराज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा

पटना: लोजपा (रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश खुद ही स्वघोषित प्रधानमंत्री हैं। सीएम नीतीश कुमार हमेशा प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। बिहार को भगवान भरोसे छोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता में लगे हुए हैं।

चिराग ने कहा की बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि अपराधी पुलिस को भी गोली मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 से पहले बिहार में सरकार बदल जाएगी। हमारी पार्टी किस गठबंधन के साथ होगी, यह बाद में तय होगा। उन्होंने कहा कि जो जंगलराज का विकल्प बनाकर आए थे आज उन्हीं के राज में महा जंगल राज कायम हो गया है। 

बिहार में आज की तारीख में हर दिन हत्याएं हो रही हैं, लोग अपने घर से निकलने में दस बार सोच रहे हैं कि सुबह में निकले तो शाम को घर आ पाएंगे या नहीं। ये डर-भय हर बिहारियों के मन में है, जहां अपराध चरम सीमा पार कर गया है। चिराग ने आरोप लगाया कि बिहार के किसी गांव में कोई भी सरकारी कार्य बिना घूस दिए नहीं हो रहा है। सरकार नहीं चाहती ज्वलंत विषयों को उठाए या उसपर कोई चर्चा हो। 

उन्होंने कहा कि ध्यान भटकाने को लेकर रह-रहकर कभी रामचरित मानस को लेकर तमाम तरीके विवादस्पद बयान इसलिए दिए जाते हैं ताकि काम की बातों को छुपाया जा सके। चिराग ने कहा कि विपक्ष अपनी महत्वाकांक्षा को लेकर कभी भी एकजुट नहीं हो पाएंगे। एकजुट होने के लिए विपक्ष के दलों के नेताओं को अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाओं को त्यागना पड़ेगा। 

विपक्षी दल के नेता मंच पर फोटो खिंचवाने के लिए एक दूसरे का हाथ पकड़ लेते हैं। जब-जब विपक्षी दल के नेता विपक्षी एकता को दिखाने के लिए फोटो खिंचवाते हैं तो एक मंच ही पर एक दर्जन से ज्यादा प्रधानमंत्री पद के दावेदार दिखते हैं। 

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अलग-अलग प्रदेशों में जा रहे हैं और विपक्षी नेताओं से खुद को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की अर्जी लगा रहे हैं। सवाल यहां यह है कि कोई क्यों उन्हें पीएम बनाएगा? उन्होंने बिहार के लिए किया क्या है? 

टॅग्स :चिराग पासवाननीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल