लाइव न्यूज़ :

"नीतीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया", पश्चिम चंपारण में महागठबंधन सरकार पर बरसे अमित शाह

By रुस्तम राणा | Updated: February 25, 2023 14:21 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है। राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर शाह ने कहा कि बिहार में अपराध फिर से चरम पर जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोलाउन्होंने नीतीश कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार की पुरजोर तरीके से आलोचना कीरैली में बोले- 2024 में भाजपा की जीत से बिहार के लोगों को 'जंगलराज' से मिलेगा छुटकारा

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। शाह ने कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार की पुरजोर तरीके से आलोचना की। भाजपा के कद्दावर नेता ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश बाबू, आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने, कांग्रेस और RJD के शरण में गए।

उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है। राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर शाह ने कहा कि बिहार में अपराध फिर से चरम पर जा रहा है। हत्या, अपहरण, डकैती के मामले रोज आ रहे हैं, बोलने वाले पत्रकारों की हत्या चालु हो गई है। पीएफआई जैसे संगठन बिहार में अपनी पैठ बना रहे थे, नीतीश बाबू चुप थे। मोदी जी ने पीएफआई पर बैन लगाकर पूरे देश को सुरक्षित करने का काम किया है।

भाजपा नेता ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कहा कि आज जो जंगल राज चल रहा है उससे मुक्ति पाने का एकमात्र रास्ता, 2024 में भाजपा की सरकार बनाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लालटेन से जो लौ उठी है उसमें पूरा बिहार धधक रहा है। अब नीतीश बाबू में तो हिम्मत नहीं है कि वो लालटेन की लौ को बुझाएं। 

अपने भाषण में उन्होंने बिहार के लोगों से आग्रह किया कि इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल बदलने वाले चुप हो जाए। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश जी और लालू जी से पूछना चाहता हूं कि यूपीए सरकार के दौरान बिहार को कितना पैसा दिया गया था? 2009-2014 के बीच, बिहार को केवल 50,000 करोड़ रुपये दिए गए, लेकिन 2014-2019 के मोदी सरकार के दौरान, राज्य को एक लाख करोड़ से अधिक दिए गए।

उन्होंने राज्य में शराबबंदी कानून को लेकर कहा कि यहां नकली शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए। पीएम मोदी ने बिहार को 15,000 करोड़ रुपये के 3 प्रोजेक्ट दिए। जब यूपीए सरकार में लालू यादव और नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्रालय में थे तो उन्होंने बिहार को कितना पैसा दिया?

टॅग्स :अमित शाहनीतीश कुमारआरजेडीबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम