लाइव न्यूज़ :

मैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2025 22:06 IST

नबीन ने कहा, "हम वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार 'सबका साथ, सबका विकास' के दृष्टिकोण से भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने शुरू में पार्टी कार्यालय में मिलने के लिए कहा।"यह पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित है।"संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों के प्रति भी आभारी हैं।

पटनाः बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति को पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलने पर पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया और बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। पांच बार के विधायक नबीन छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के प्रभारी रहे हैं। जब पत्रकारों को उनकी नियुक्ति के बारे में जानकारी मिली और वे उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए उनके आवास पर पहुंचे, तो भाजपा नेता ने शुरू में उनसे पार्टी कार्यालय में मिलने के लिए कहा।

हालांकि, पत्रकारों द्वारा जोर दिए जाने पर उन्होंने कहा, "यह पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित है।" बाद में, प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए, नबीन ने कहा, "मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का आभारी हूं।"

भाजपा नेता ने कहा कि वह पार्टी के संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों के प्रति भी आभारी हैं। नबीन ने कहा, "हम वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार 'सबका साथ, सबका विकास' के दृष्टिकोण से भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है।"

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि जब आप पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं, तो वरिष्ठ नेता हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं और मैं पूरी लगन से पार्टी के लिए काम करना जारी रखूंगा।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नबीन (45) को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कुमार जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष भी हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कुमार ने कहा कि नबीन "एक समर्पित और अनुशासित नेता हैं, जो इस नयी जिम्मेदारी के साथ भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे"। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "यह भाजपा के लिए गर्व का क्षण है। बिहार के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में, नबीन ने संगठन में निरंतर समर्पण के साथ काम किया है।"

भोजपुरी सुपरस्टार से नेता बने मनोज तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि यह बहुत अच्छी खबर है। उन्होंने कहा, “बिहार ने हाल में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाई है। अब, यहीं के एक सपूत को संगठन में सर्वोच्च जिम्मेदारी मिली है।” विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी नितिन नबीन को बधाई दी। पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया, कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाच रहे थे और केसरिया पटका लहरा रहे थे।

दिवंगत नबीन किशोर सिन्हा के पुत्र नबीन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2006 में एक उपचुनाव से की, जिसमें उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद खाली हुई सीट को बरकरार रखा। भाजपा के वरिष्ठ नेता नबीन किशोर सिन्हा ने पटना पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। नबीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

टॅग्स :Nitin NabinBiharनरेंद्र मोदीअमित शाहपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम