लाइव न्यूज़ :

बिहार मंत्रिपरिषद से नितिन नबीन ने दिया इस्तीफा, नीतीश सरकार में सड़क निर्माण और नगर विकास विभाग के मंत्री थे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2025 16:26 IST

नितिन नबीन के इस्तीफे के साथ ही बिहार में इस बार चर्चा तेज हो गई है कि अब पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी किसे मिलेगी?

Open in App
ठळक मुद्देबांकीपुर विधानसभा के विधायक पद पर बने रहेंगे।नितिन बिहार सरकार में सड़क निर्माण और नगर विकास विभाग के मंत्री थे। विकास से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

पटनाः भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन ने बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना त्यागपत्र सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। नितिन बिहार सरकार में सड़क निर्माण और नगर विकास विभाग के मंत्री थे। वह पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा के संविधान के ‘एक व्यक्ति-एक पद’ के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। ऐसे में वह बांकीपुर विधानसभा के विधायक पद पर बने रहेंगे।

नितिन नबीन के इस्तीफे के साथ ही बिहार में इस बार चर्चा तेज हो गई है कि अब पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी किसे मिलेगी? दरअसल, नितिन नवीन बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दोनों ही विभाग राज्य के विकास से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

उनके कार्यकाल में सड़कों के निर्माण, शहरी आधारभूत संरचना और नगर विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर काम किया गया। पार्टी और सरकार के भीतर उनकी छवि एक सक्रिय और कार्यकुशल मंत्री के रूप में रही है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन के कंधों पर अब संगठन की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक कार्यों पर पूरा ध्यान देने के लिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। नितिन नवीन लंबे समय से भाजपा के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर में संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर अहम भूमिका निभाई है।

भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में नितिन नवीन की बढ़ती भूमिका को देखते हुए उनकी व्यस्तता बढ़ जायेगी। यह पद संगठन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक फैसलों को देशभर में लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने यह स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, इसी कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।

टॅग्स :Nitin NabinबिहारBiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब