लाइव न्यूज़ :

‘अगर कोई पुरुष, किसी महिला से शादी करता है तो नैसर्गिक, लेकिन कोई चार शादी करता है, तो अप्राकृतिक’, गडकरी ने कहा-सभी दल समान नागरिक संहिता पर प्रयास करें

By भाषा | Updated: December 9, 2022 20:48 IST

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में समान नागरिक संहिता को लागू करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख मुद्दों में शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देसमाज में गुणात्मक परिवर्तन होने चाहिए। यह किसी धर्म या वर्ग के खिलाफ नहीं है।किसी भी धर्म की महिला को चाहे वह हिंदू हो , मुस्लिम हो या सिख हो उन्हें समान अधिकार नहीं मिलना चाहिए? दुनिया के किस मुस्लिम देश में दो नागरिक संहिता है?

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि सभी दलों को समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए, क्योंकि यह राष्ट्र और मानवता के लिए अच्छा होगा।

गडकरी ने समान नागरिक संहिता के सवाल पर कहा, ‘‘ अगर कोई पुरुष, किसी महिला से शादी करता है तो नैसर्गिक है। लेकिन कोई चार शादी करता है, तो अप्राकृतिक है। इसलिए प्रगतिशील और शिक्षित मुस्लिम यह नहीं करते हैं।’’ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘समाज में गुणात्मक परिवर्तन होने चाहिए। यह किसी धर्म या वर्ग के खिलाफ नहीं है।

हमें एकजुट होकर विकसित राष्ट्र बनाना चाहिए।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी भी धर्म की महिला को चाहे वह हिंदू हो , मुस्लिम हो या सिख हो उन्हें समान अधिकार नहीं मिलना चाहिए? गडकरी ने पूछा कि दुनिया के किस मुस्लिम देश में दो नागरिक संहिता है?

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अगर केंद्र सरकार किसी मुद्दे पर कोई फैसला लेती है और राज्य आपत्ति करते हैं, तो इससे बाहर जो संदेश जाएगा वो अच्छा नहीं होगा, क्योंकि ऐसे मामले समवर्ती सूची में है। इसलिए मेरा मानना है कि अगर राज्य और सभी पार्टी सामूहिक रूप से फैसला लेते हैं, तो यह मानवता एवं राष्ट्र के लिए अच्छा होगा।’’

उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में समान नागरिक संहिता को लागू करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख मुद्दों में शामिल था। गुजरात सरकार ने 29 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह समान नागरिक संहिता लागू करने लिए समिति का गठन करेगी। यह फैसला उस दिन राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था।

टॅग्स :नितिन गडकरीदिल्लीआरएसएसBJPगुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम