लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'कोरोना वायरस लैब में किया गया है तैयार, ये कोई प्राकृतिक वायरस नहीं है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 14, 2020 08:42 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 13 मई के अपडेट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,415 हो गई है और मामलों की संख्या बढ़कर 74,281 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने कहा, ''हमें कोरोना वायरस के साथ-साथ इकॉनमी से भी लड़ना है।''नितिन गडकरी ने कहा, ''कोरोना के खिलाफ इस जंग में सबसे बड़ी चुनौती पॉजिटिव बने रहने और आत्‍म‍विश्‍वास को बनाए रखने की है।''

नई दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि कोरोना वायरस (COVID-19) को  प्राकृतिक वायरस नहीं है। बल्कि यह एक लैब में तैयार किया गया वायरस है।  NDTV को दिए अपने इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा, ''हमें कोरोना वायरस के साथ रहना सीखना होगा और समझना भी होगा। यह एक प्राकृतिक वायरस नहीं है। यह एक कृत्रिम (artificial)वायरस है। पूरी दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो कोविड-19 के लिए वैक्सीन (टीका) बनाने के लिए रिसर्च कर रहे हैं। फिलहाल हमारे पास वैक्सीन नहीं है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वैक्सीन जल्द से जल्द बन जाएगा...फिर कोई समस्या नहीं होगी।''

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ''कोविड-19 को लेकर हमारे सामने दूसरी समस्या यह है कि हम एक अच्छी कार्यप्रणाली का पता करें और इस वायरस की पहचान कर सकें। यह वायरस सब की सोच से परे है...क्योंकि यह वायरस लैब से आया है। यह कोई प्राकृतिक वायरस नहीं है। इसलिए पूरी दुनिया, भारत और सारे वैज्ञानिक और डॉक्टर मिलकर इस समस्या का समाधान निकाल रहे हैं। वैक्सीन के मिलने के बाद कोई भी समस्या नहीं होगी।''

प्रवासी मजदूरों पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी? 

नितिन गडकरी ने कहा, उद्योग जगत की यह जिम्‍मेदारी है कि वह अपने यहां काम करने वाले श्रमिकों को खाने और आश्रय उपलब्‍ध कराए। हमें यह भरोसा प्रवासी मजदूर में जगाना होगा कि वह डर के अपने घर ना लौटें...क्योंकि जब हम माइक्रो, लघु और मध्‍यम उद्योगों को शुरू करेंगे तो वे वापस उन्हें काम मिल जाएगा। 

नितिन गडकरी ने कहा, ''हमें कोरोना वायरस के साथ-साथ इकॉनमी से भी लड़ना है। भारत एक गरीब देश है, हम माह- दर-माह लॉकडाउन की अवधि नहीं बढ़ा सकते। हमें सुरक्षा उपायों के साथ बाजारों/चीजों को खोलना होगा।'' 

नितिन गडकरी ने कहा, ''कोरोना के खिलाफ इस जंग में सबसे बड़ी चुनौती पॉजिटिव बने रहने और आत्‍म‍विश्‍वास को बनाए रखने की है।''

टॅग्स :नितिन गडकरीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव