लाइव न्यूज़ :

गडकरी को है उम्मीद, नया मोटर वाहन विधेयक सोमवार को राज्यसभा में हो जायेगा पारित

By भाषा | Updated: July 27, 2019 02:24 IST

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ''सोमवार को हमें विधेयक राज्यसभा में रखने का अवसर मिलेगा। मैं आश्वस्त हूं कि यह पारित हो जाएगा।'' 

Open in App

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 सोमवार को राज्यसभा में पारित हो जाने की उम्मीद है। भ्रष्टाचार खत्म करने, सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने एवं यातायात के सुचारु संचालन में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के प्रावधान वाले विधेयक को मंगलवार को लोकसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया था। गडकरी ने कहा, ''सोमवार को हमें विधेयक राज्यसभा में रखने का अवसर मिलेगा। मैं आश्वस्त हूं कि यह पारित हो जाएगा।'' 

सड़क पर पैदल यात्रियों के मोबाइल उपकरणों के इस्तेमाल पर नियंत्रण वाले विधेयक भी शुक्रवार को लोकसभा में पेश किये गये। सदन में शुक्रवार को गैर-सरकारी कामकाज के तहत बीजू जनता दल के बी महताब ने सड़क पर पैदल यात्रियों द्वारा मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रयोग को विनियमित करने तथा उससे संबंधित विषयों के प्रावधान वाले निजी विधेयक को पेश किया।

टॅग्स :नितिन गडकरीराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों