लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर हमला, कहा-हमारे यहां कोई जीजा नहीं है

By स्वाति सिंह | Updated: December 2, 2019 20:10 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि नवंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह पांच प्रतिशत बढ़ा है। लोकसभा में कराधान अधिनियम संशोधन विधेयक, 2019 पर बहस का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में कोई कमी नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बिना नाम लिए कांग्रेस और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि आज हमारी योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बिना नाम लिए कांग्रेस और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज हमारी योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है, न कि किसी के जीजा या दामाद को।'

संसद में सीतारमण ने कहा 'हमारी सरकार ने जो योजनाएं चलाई है उससे आम आदमी को फायदा मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ जिन लोगों को मिल रहा है वो किसी के रिश्तेदार, जीजा या दामाद हैं क्या?' इसके बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से सदन में हंगामा हुआ तो निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई जीजा नहीं है, सभी कार्यकर्ता हैं।'

उन्होंने कहा 'मुझे बताया गया है कि मैं सबसे खराब वित्त मंत्री हूं, वे मेरा कार्यकाल खत्म होने का इंतजार भी नहीं कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि कृपया मुझे और आइडिया दें, हम इस पर काम करेंगे। अगर कोई सरकार है जो सुनती है, तो वह मोदी की सरकार है।'

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि नवंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह पांच प्रतिशत बढ़ा है। लोकसभा में कराधान अधिनियम संशोधन विधेयक, 2019 पर बहस का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने इन आशंकाओं को खारिज किया कि कॉरपोरेट कर की दर में कटौती के बाद राजस्व संग्रह प्रभावित होगा। 

उन्होंने कहा कि वास्तव में नवंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों को देखा जाए तो वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में प्रत्यक्ष कर संग्रह अधिकतम रहता है। सीतारमण ने कहा कि कॉरपोरेट कर की दर में कटौती का मुख्य उद्देश्य विनिर्माण क्षेत्र में नया निवेश आकर्षित करना है। 

वित्त मंत्री ने बताया कि कॉरपोरेट कर की दर में कटौती की घोषणा के बाद कई घरेलू और वैश्विक कंपनियों ने भारत में निवेश की इच्छा जताई है। नकदी के मुद्दे पर वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों ने हाल में ऋण वितरण कार्यक्रम या संपर्क अभियान के तहत 2.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बांटा है। इसमें से डेढ़ लाख करोड़ रुपये का नया ऋण है। सीतारमण ने इस धारणा को खारिज किया कि सरकार आलोचना नहीं सुनना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह कहना अनुचित होगा कि सरकार आलोचना सुनने को तैयार नहीं है। कुछ दिन पहले उद्योगपति राहुल बजाज ने कहा था कि भारतीय उद्योग जगत सरकार की आलोचना करने से डरता है।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद शीतकालीन सत्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप