लाइव न्यूज़ :

चुनावी बयानबाजियों के बीच घायल शशि थरूर से अस्पताल में मिलने पहुंचीं निर्मला सीतारमण, तस्वीर वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 16, 2019 14:29 IST

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्होंने हाल ही में नामांकन पत्र भरने के साथ हलफनामा दायर करके अपनी संपत्ति 35 करोड़ रुपये से अधिक बताई है।  

Open in App

लोकसभा चुनाव में आपको इन दिनों सिर्फ बयानबाजी सुनने और चुनाव प्रचार देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण असल में कांग्रेस के नेता शशि थरूर से अस्पताल में मिलने गईं थी। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में मंदिर में चोट लगने के बाद शशि थरूर एडमिट हैं। 

निर्मला सीतारमण का यहां आना दिल को छू गया:  शशि थरूर 

इस तस्वीर को खुद कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने अपने अधिकारिक पेज पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा, 'निर्मला सीतारमण का यहां आना दिल को छू गया। केरल में अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच आज सुबह अस्पताल पहुंचकर उन्होंने मेरा हाल-चाल जाना। भारतीय राजनीति में शिष्टाचार एक दुर्लभ गुण है। उन्हें इसका बेहतरीन उदाहरण पेश करते देखकर बहुत अच्छा लगा।''

मंदिर में पूजा करने के दौरान घायल हुए थे  शशि थरूर 

केरल के तिरुवनंतपुरम में पूजा करने के दौरान शशि थरूर को चोट लगी थी। असल में वो मंदिर में अचानक गिर पड़े थे। अस्पताल में उनको इलाज के दौरान छह टाकें लगाए गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक वो खतरे से बाहर हैं। लेकिन कुछ दिनों के लिए उन्हें एडमिट रहने के लिए कहा गया है। 

शशि थरूर मंदिर में 15 अप्रैल को तुलाभरम पूजा कर रहे थे। जिसमें वो खुद को एक तराजू में रखकर दूसरे साइड वाले तराजू में फल और मिठाइयां रखकर तौल रहे थे। इसी दौरान वो गिर गए थे। इस पूजा में अपने वजन के बराबर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया जाता है। 

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं  शशि थरूर

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्होंने हाल ही में नामांकन पत्र भरने के साथ हलफनामा दायर करके अपनी संपत्ति 35 करोड़ रुपये से अधिक बताई है।    

पूर्व केन्द्रीय मंत्री थरूर ने कुल 34 करोड़ 22 हजार 585 रुपये की चल संपत्ति जबकि एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की। वह इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। 

टॅग्स :शशि थरूरनिर्मला सीतारमणकांग्रेसलोकसभा चुनावतिरुवनंतपुरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष