लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण गलत कदम उठा कर सरकारी कर्मचारियों को कर रही हैं मज़बूर

By शीलेष शर्मा | Updated: October 13, 2020 21:59 IST

पी चिदंबरम ने निर्मला सीतारमण के इस व्यवहार पर आश्चर्य जताते हुए आरोप लगाया कि राज्यों की अपनी भूमिका है और उनके सवालों के जवाब दिए जाने चाहिए, यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो निश्चय ही राज्य सरकारें उन तमाम विकल्पों का उपयोग करेंगी जो उन्हें उपलब्ध हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने कौंसिल की बैठक में बिना राज्यों के सवालों का जवाब दिए अचानक बैठक को समाप्त करने की घोषणा कर दी। पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री के उस फैसले की भी आलोचना की।कल बड़ी घोषणा करते हुए अर्थ व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए पैकेज की घोषणा की थी।

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी कौंसिल की बैठक में राज्यों के साथ किये  व्यवहार को लेकर देश के अनेक राज्य अदालत का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी कर रहे है।  ग़ौरतलब है कि  निर्मला सीतारमण ने कौंसिल की बैठक में बिना राज्यों के सवालों का जवाब दिए अचानक बैठक को समाप्त करने की घोषणा कर दी। 

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने निर्मला सीतारमण के इस व्यवहार पर आश्चर्य जताते हुए आरोप लगाया कि राज्यों की अपनी भूमिका है और उनके सवालों के जवाब दिए जाने चाहिए, यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो निश्चय ही राज्य सरकारें उन तमाम विकल्पों का उपयोग करेंगी जो उन्हें उपलब्ध हैं। 

ग़ौरतलब है कि केंद्र द्वारा जीएसटी की बकाया राशि राज्यों को दिए जाने के सवाल पर केंद्र और राज्य आमने सामने हैं क्योंकि वित्त मंत्री चाहती हैं कि  वे इस बकाया राशि को ऋण के रूप में लें, जो राज्यों को स्वीकार नहीं है। पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री के उस फैसले की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कल बड़ी घोषणा करते हुए अर्थ व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए पैकेज की घोषणा की थी।

 चिदंबरम ने कहा कि  सरकार और वित्त मंत्री माँ-बाप की तरह कर्मचारियों के साथ व्यवहार कर रहे हैं। आखिर वे क्यों 12 फीसदी जीएसटी वाले उत्पाद की अपने पैसे से ही खरीदी करे।  वह स्वतंत्र है कि  जहाँ चाहे वहां अपने पैसे को खर्च करे।  कर रियायत के नाम पर सरकार कर्मचारियों को उन उत्पादों को खरीदने के लिए मज़बूर कर रही है जिनकी उसको आवश्यकता हो या नहीं।

चिंदबरम ने सरकार पर 7 सवाल दागे और पूछा आखिर सरकार ऐसे अंकुश कैसे लगा सकती है जिसमे जीएसटी का बिल हो, जिसपर 12 फीसदी जीएसटी हो , जीएसटी पंजीकृत दुकान हो , डिजिटल पेमेंट हो।चिदंबरम ने सलाह दी कि  इन कदमों से अर्थ व्यवस्था में कोई सुधार आने वाला नहीं है , सरकार को गंभीरता से ऐसे उपाय खोजने होंगे जिससे लोगों की जेब  में पैसा हो और वे स्वेच्छा से उसे खर्च कर सकें।  

टॅग्स :कांग्रेसपी चिदंबरमनिर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील