लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी कभी भी हो सकता है गिरफ्तार, लंदन की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट ने जारी किया वारंट

By विकास कुमार | Updated: March 18, 2019 20:51 IST

हाल ही में नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर कुछ अलग अंदाज में दिखाई दिया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

Open in App

पीएनबी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को लंदन में कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है. वेस्टमिन्स्टर कोर्ट ने भगोड़ा नीरव मोदी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है.

2017 में पीएनबी बैंक घोटाले में नीरव मोदी का नाम सामने आया था. नीरव मोदी ने बैंक स्विफ्ट सिस्टम का गलत इस्तेमाल करते हुए 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया था. इसमें उसका मामा मेहुल चोकसी भी शामिल था. 

हाल ही में नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर कुछ अलग अंदाज में दिखाई दिया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. भारत सरकार ने इस समय जोर देकर कहा था कि नीरव के खिलाफ मुकदमा चलाने और उसे प्रत्यर्पित करने के प्रयासों में भारत की ओर से कोई देरी नहीं की गई है.

 

पहली बार भारत ने ब्रिटेन को जो अलर्ट भेजा था वह फरवरी 2018 में म्यूचुअल लीगल असिस्टेंट ट्र्रीटी के तहत था। यह सीबीआई द्वारा नीरव मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में 13 हजार करोड़ रुपए की कर चोरी के आरोप में पहली बार आपराधिक मामला दर्ज करने के तुरंत बाद भेजा गया था.

अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आपोरी नीरव मोदी के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत एक अनुपूरक आरोप पत्र दायर किया गया था. यह आरोप पत्र मुंबई स्थित विशेष मनी लांड्रिंग रोधी कानून अदालत के समक्ष दायर किया गया है.

ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने नीरव मोदी के लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 80 लाख पौंड के आलीशान अपार्टमेंट में रहने और नए सिरे से हीरा कारोबार शरू करने की जानकारी दी थी.

 

टॅग्स :नीरव मोदीमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"