लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पोत से गंगा में गिरीं नौ लॉरी, सात-आठ लोग लापता

By भाषा | Updated: November 24, 2020 01:15 IST

Open in App

मालदा (पश्चिम बंगाल), 23 नवंबर झारखंड से पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के मानिकचक आ रहे ‘रोल ऑन रोल ऑफ’ (रोरो) पोत में कोई गड़बड़ी आने के बाद सोमवार शाम इस पर से नौ लॉरी गंगा नदी में गिर गई।

हालांकि मालदा के जिलाधिकारी राजर्षि मित्रा ने कहा कि लॉरियों में सवार कई लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए और अभी तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है, लेकिन जिला परिषद सभाधिपति गौड़ चंद्र मंडल ने दावा किया कि शाम करीब सात बजे हुए हादसे के बाद से सात-आठ लोग लापता हैं।

मंडल मानिकचक में उस घाट पर पहुंचे, जहां वाहनों के साथ-साथ यात्रियों को ले जाने वाला रोरो पोत पहुंचा है।

मित्रा ने बताया कि उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से आपदा प्रबंधन विभाग का दल मानिकचक के लिए रवाना हो चुका है।

एक आधिकारिक बयान में बताया कि साहेबगंज से मानिकचक आते समय झारखंड के एक ऑपरेटर द्वारा संचालित रोरो पोत में कोई मशीनी गड़बड़ी पैदा हो गई, जिसके बाद लॉरियां गंगा में गिर गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'