शिमला, 25 जुलाई हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को भूस्खलन की कई घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सांगला-छितकुल के निकट बटसेरी के पास भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि एक टेम्पो पर भारी चट्टानों के गिरने की वजह से उसमें सवार 11 लोगों में से नौ की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि जिले में इसी तरह की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।