पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नौ कर्मचारियों की कोविड-19 से मौत : महापौर

By भाषा | Published: June 15, 2021 12:56 AM2021-06-15T00:56:35+5:302021-06-15T00:56:35+5:30

Nine employees of East Delhi Municipal Corporation died of Kovid-19: Mayor | पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नौ कर्मचारियों की कोविड-19 से मौत : महापौर

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नौ कर्मचारियों की कोविड-19 से मौत : महापौर

नयी दिल्ली, 14 जून पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के नौ कर्मचारियों की अब तक कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है, जिनमें से छह कर्मचारियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी है। ईडीएमसी के महापौर निर्मल जैन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महापौर के रूप में अपना एक साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित जैन ने समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद जताते हुए कहा, ‘‘हमने कोविड-19 के मामलों को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम किया है। यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि इस महामारी के कारण ईडीएमसी के नौ कर्मचारियों की जान चली गई। छह लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी है।’’

जैन ने कहा कि पीएम केयर्स फंड की मदद से स्वामी दयानंद अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन संयंत्र लगाया जा रहा है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि 16 जूनको दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए चुनाव होने वाले हैं, जिसमें नये महापौर चुने जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine employees of East Delhi Municipal Corporation died of Kovid-19: Mayor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे